-
Advertisement
HPBOSE ने D.El.Ed CET परीक्षा की Answer Key दोबारा की अपलोड
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE) ने 19 जुलाई को आयोजित की गई डीएलएड सीईटी-2020 परीक्षा ( (D.El.Ed Common Entrance Test- 2020) की अस्थाई उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) दोबारा अपलोड कर दी है। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया किD.El.Ed Common Entrance Test- 2020 प्रवेश परीक्षा की संशोधित अस्थाई उत्तर कुंजी (Provisional Answer key) Series A, B, C & D बोर्ड की बसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी गई है। उपरोक्त प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर दजी में दर्ज उत्तरों के सम्बन्ध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों सहित दिनांक 29 -07 2020 तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को फैक्स न० 01892-225419 or 222817 या email id: [email protected] पर मेल द्वारा भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ेः- HPBOSE: टैट की परीक्षा के लिए Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यार्थी अपनी आपत्ति दस्ती तौर पर भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। 29 जुलाई के उपरान्त उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से आपत्ति/ आपत्तियों को दर्ज करवाने वाले/भेजने वाले अभ्यार्थी दिनांक 29 जुलाई, 2020 सांय पांच बजे तक डाक का पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रमाणीकृत तथ्यों रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये अभ्यार्थी दूरभाष न० 01892-242134 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। बता दें कि D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को 140 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

