-
Advertisement
HPTDC / HimachalTourism / PlatinumCard / TouristBenefits
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम यानी HPTDC को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। निगम जल्द ही “प्लैटिनम कार्ड” योजना शुरू करेगा। जिसके तहत नियमित पर्यटकों और संस्थागत ग्राहकों को HPDTC के होटलों में विशेष सुविधाएं मिलेंगी।निगम के निदेशक राजीव कुमार के अनुसार इस कार्ड के माध्यम से रियायती दरों पर कमरे, प्राथमिकता के आधार पर बुकिंग, विशेष सेवाएं और डाइनिंग ऑफर उपलब्ध होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य बार-बार आने वाले पर्यटकों को निगम से जोड़ना और निजी होटलों के मुकाबले HPTDC की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है।निगम अपनी आधिकारिक वेबसाइट को भी पूरी तरह से नया स्वरूप दे रहा है। इसे अधिक आधुनिक, सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जाएगा। नई वेबसाइट को एक डिजिटल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे सीधे ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा मिलेगा और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट प्लेटफॉर्म के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा।
