-
Advertisement
HRTC | Rohru | Depot |
Last Updated on March 9, 2023 by sintu kumar
रोहडू। एचआरटीसी रोडडू डिपो के चालक चेतन कुमार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में वह हल्की सी लडखडाती आवाज में अपना दुखडा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह परिवहन मंत्री सुक्खू एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहकर सुनाता दिखाई पड रहा है। मामला झगड़े का है। लेकिन वह रोहडू के बस अड्डा इंचार्ज व एक अन्य का नाम लेकर कई आरोप भी लगाता दिखाई दे रहा है। वह ये भी कह रहा है कि उसके कमरे में आकर कुछ लोगों ने उसे मारा पीटा है। उसकी जान को खतरा है। उसे बीजेपी शासनकाल में मंडी से रोहडू तब्दील किया गया। अब उसे यहां तंग किया जा रहा है। उसे यहां तक की बस भी जो चलाने को दी जाती है,उसकी कंडीशन अच्छी नहीं होती। वीडियो में वह कुछ आपतिजनक बातें कहता हुआ भी सुनाई दे रहा है।