-
Advertisement
दिवाली पर HRTC चलाएगा 174 स्पेशल बसें, छुट्टियों पर घर आना हुआ आसान
Last Updated on November 4, 2023 by Soumitra Roy
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) दिवाली पर राज्य के बाहर रहने वाले लोगों के लिए 174 स्पेशल बसें (Special Buses) चलाने जा रहा है। इससे बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए दिवाली पर घर लौटना अब और आसान हो जाएगा। HRTC की ये बसें 10 और 11 नवंबर को दिल्ली-चंडीगढ़ (Delhi Chandigarh) और बद्दी (Baddi) से चलाई जाएंगी। HRTC के प्रबंध निदेशक रोहन चन्द ठाकुर ने शनिवार को बताया कि दीवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी अगर बसों में बुकिंग (Booking) ज्यादा होती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।