-
Advertisement

आईएएस निशा सिंह ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख पूछा मेरी भूमिका और जिम्मेदारी क्या है?
शिमला। जयराम सरकार का आखिरी साल विवादों में आ गया है। गौरतलब कि प्रदेश में सीनियोरिटी को सुपरसीड कर (Superseed Seniority) मुख्य सचिव की तैनाती की गई है। इस संबंध अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा (Additional Chief Secretary Nisha) सिंह नाराज चल रही हैं। इस संबंध में निशा सिंह ने राज्यपाल आर्लेकर (Governor Arlekar) से शिकायत की है। उन्होंने राज्यपाल से कहा है कि उनकी सीनियोरिटी के साथ कोरा मजाक किया गया है। निशा सिंह को अगस्त माह में प्रधान सलाहकार ट्रेनिंग एंड फॉरेन अफेयर्स (Training and Foreign Affairs) नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) को भी पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उनकी भूमिका और जिम्मेदारी को स्पष्ट किया जाए। इसके बाद सरकार ने ट्रेनिंग एंड फॉरेन अफेयर्स को लेकर रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी का ब्यौरा दिया था।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार हिमाचल में टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज
हिमाचल में जयराम ठाकुर की सरकार ने रामसुभाग को मुख्य सचिव के पद से हटाकर आरडी धीमान को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस समय आरडी धीमान मुख्य सचिव हैं और वे दिसंबर में रिटायर हो जाएंगे वहीं पूर्व सीएस रामसुभग सिंह व उनकी पत्नी निशा सिंह दोनों 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं| उनके बाद संजय गुप्ता का नंबर आता है| वे 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। फिलहाल राजभवन में पत्र पहुंचने की पुष्टि वहां के प्रशासन ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags