-
Advertisement
IceSkating / Kelang / LahaulSpiti / WinterSports
अगर मन में कुछ करने की ठान ली जाए को क्या नहीं हो सकता है। अब इन युवाओं को देख लें जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर माइनस टेंप्रेचर में 1 महीने में आईस स्केटिंग रिंक बना कर दिखा दिया। प्रदेश के दुर्गम इलाके केलांग में युवाओं के शीत कालीन खेल कौशल को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल एक बार फिर सामने आई है। बिलिंग नाला में गुनगशेल के समीप पिलचीमद नामक स्थान में युवाओं ने माइनस तापमान में कड़ी मेहनत कर स्वयं आइस हॉकी रिंक तैयार किया है। इस रिंक के तैयार होने के साथ ही केलांग में शीघ्र ही आइस स्केटिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से संबंधित क्लब द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सीमित संसाधनों और कठिन मौसम के बावजूद युवाओं ने अपने जज़्बे और समर्पण से यह रिंक तैयार कर एक मिसाल पेश की है। ।यह प्रयास न केवल केलांग बल्कि पूरे लाहौल-स्पीति जिले में शीतकालीन खेलों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
