-
Advertisement
नए साल में #Himachal के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नए आदेश जारी, जानने के लिए करें क्लिक
शिमला। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच हिमाचल सरकार (Himachal Government) ने सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों (Officials-Employees)को 2 जनवरी के बाद पूरे सप्ताह कार्यालय में उपस्थित रहने को लेकर आदेश जारी किए हैं। चीफ सेक्रेटरी अनिल कुमार खाची द्वारा जारी इन आदेशों में कहा गया है कि सभी वर्गों (क्लास एक से लेकर क्लास 4 तक) इस शनिवार (Saturday) यानी दो जनवरी 2021 को वर्क फ्रऑम होम करेंगे , इसके बाद सभी कार्य दिवसों (Working Days)में कार्यालय में उपस्थित होना होगा। नए साल में ये आदेश दैनिक वेतन भोगियों, अंशकालिक और आउटसोर्सिंग का आधार पर काम करने वालों पर भी अमल में रहेंगे।
यह भी पढ़ें :- #Himachal के स्कूलों में तैनात Computer Teacher की उम्मीदें फिर ढेर, हुआ कुछ ऐसा
इसके अलावा दिव्यांगजन कर्मचारी जिन्हें कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए अन्य व्यक्ति की सहायता की आवश्यकता होगी, को 5 जनवरी 2021 तक कार्यालय में उपस्थित होने से छूट जारी रहेगी। इसके अलावा पहले के आदेशों (Earlier Orders) में निर्धारित की गई अन्य शर्तें जारी रहेंगी।


