-
Advertisement
सात माह के इंतजार के बाद हिमाचल सरकार ने आज शुरू की Inter State Bus Service
Last Updated on October 14, 2020 by Sintu Kumar
हिमाचल अभी अभी। करीब 7 महीने से थमी एचआरटीसी ( HRTC)की इंटरस्टेट बस सेवाएं ( Inter State Bus Service)आज सुबह से सेवा शुरू हो गई। हिमाचल सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार आज पहले चरण में ये बस सेवाएं 25 रूटों पर शुरू हुई हैं , इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अंबाला, हरिद्वार प्रमुख हैं। नवरात्रों और त्योहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा देने को सरकार ने यह निर्णय लिया है। शीघ्र ही अन्य राज्यों के लिए भी बसें चलाई जाएगी। अंतरराज्यीय रूटों पर आज जो भी बसें चलीं, उनमें कोरोना वायरस ( Corona virus)से बचाव के लिए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके अलावा अंतरराज्यीय रूटों पर एसी बसों के लिए अभी इंतजार करना होगा। हिमाचल( Himachal) के बाहर नौकरी पेशा कर रहे लोगों और शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है। राजधानी शिमला से भी चड़ीगढ़ के लिए कई बसें रवाना हुई।
ये भी पढ़ेः हिमाचल : बसों की Inter State आवाजाही का इंतजार खत्म, कल से ये 25 रूट होंगे शुरू
ऊना से पहले दिन चले मात्र तीन रूट
ऊना जिला की बात करें तो इंटर स्टेट बस सर्विस शुरू करने के पहले दिन ऊना से मात्र 3 रूट ही चलाए गए हैं। तीनों ही बस रूट ऊना से चंडीगढ़ के लिए रवाना किए गए। जिनमें से पहला रूट हरोली उपमंडल के गोंदपुर जयचंद से सुबह 5:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। वहीं जिला मुख्यालय के आईएसबीटी से सुबह 8:30 बजे भद्रकाली चंडीगढ़ रूट को रवाना किया गया। जबकि सुबह ही 10:20 पर मंडी जिला के रिवालसर से ऊना डिपो की बस चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। इंटर स्टेट बस सेवा से यात्रा कर रहे यात्री काफी खुश नजर आए। हजारों रुपए खर्च करके टैक्सियों के माध्यम से प्रदेश के बाहर जाने वाले लोगों को साधारण बस किराए में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 7 माह बाद सुविधा प्राप्त हुई है।
इंटर स्टेट बस सेवा शुरु होने से यात्री खुश
एक यात्री ने बताया कि इंटरस्टेट बस सेवा शुरू होने से वह अपने कार्यस्थल तक पहुंच रहे हैं जिसके लिए उन्हें साधारण बस किराए में एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है। एक अन्य इंटर स्टेट बस सेवा में हरियाणा के पिंजौर तक जाने वाले यात्री ने बताया कि उन्हें इससे पूर्व 5 घंटे तक का सफर करते हुए 266 रुपए किराए के रूप में खर्च करके बद्दी पहुंचना पड़ता था, वही उससे आगे टैक्सी के जरिए वह हरियाणा के पिंजौर में पहुंचे थे। लेकिन इंटर स्टेट बस सेवा शुरू होने से वह महज ढाई घंटे में पिंजौर तक का अपना सफर पूरा करेंगे। जबकि 130 रुपये किराए में वह अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच जाएंगे। ऊना मुख्यालय से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई 47 यात्रियों की क्षमता वाली पहली बस में आईएसबीटी से 40 यात्री टिकट लेकर बैठे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…