-
Advertisement
गर्मियों में ये सब खाकर इम्यूनिटी बढ़ाएं, कोरोना को दूर भगाएं
Last Updated on May 20, 2020 by
इन दिनों लोगों में कोरोना को लेकर काफी खौफ है। समझ नहीं आ रहा कि क्या खाएं क्या ना खाएं। पहले तो आप गर्म चीजें खा रहे थे लेकिन अब गर्मी के मौसम (Summer) में उन चीजों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जैसे बहुत अधिक अदरक की चाय और दूध, लहसुन का अधिक उपयोग, दालचीनी और काली मिर्च आदि का अधिक उपयोग गर्मी के मौसम में आपकी दिक्कतें बढ़ा सकता है। हम आपकी इस समस्या का हल लाए हैं। हम आपको बताते हैं कि गर्मियों में क्या चीजें खाने से आपकी इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ेगी और आप कोरोना से दूर रह सकेंगे …
यह भी पढ़ें: इम्यूनिटी सिस्टम को करना हो स्ट्रॉन्ग तो जरूर खाएं ये सुपर फूड
केला खाने से होगा फायदा
केला खाने से हमारे शरीर को कई पौषक तत्वों की प्राप्ति होती है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। आपने इस बात पर कभी ना कभी जरूर गौर किया होगा कि केले को यदि छीलकर रख दो तो वो काला हो जाता है। ऐसा आयरन के कारण होता है। केले में मौजूद आयरन हमारे फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। इससे कोरोना जैसे श्वसनतंत्र को प्रभावित करनेवाले वायरसों से लड़ने की ताकत हमारे शरीर को मिलती है।
दही खाना है अधिक फायदेमंद
गर्मी के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दही का सेवन करें। हर दिन कम से कम 1 कटोरी दही जरूर खाएं। आप दही को नाश्ते में चपाती या परांठे के साथ और दोपहर में दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। शाम के समय दही और रायता खाने से बचना चाहिए।
तुलसी और शहद की चाय
गर्मी के मौसम में हालांकि हमेशा ही कुछ ना कुछ ठंडा पीने का मन करता है। लेकिन अगर आप दोपहर के नाश्ते में कुछ गर्म लेना पसंद करते हैं तो तुलसी और शहद की चाय लें। तुलसी में ऐंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं, जो शरीर में किसी भी तरह की सूजन को बढ़ने से रोकते हैं। साथ ही यह हमारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। आयुष मंत्रालय ने भी तुलसी के उपयोग को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बताया है। आप हर दिन तुलसी की चाय का सेवन करेंगे तो फ्लू और वायरस के प्रति आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
लस्सी पीने का मौसम
लस्सी हमारे पाचनतंत्र को ठीक बनाए रखने का काम करती है। लस्सी पीने से हमारा शरीर लू के असर से भी बचा रहता है। अगर हर दिन दोपहर के समय गुड़ के साथ देसी लस्सी का उपयोग किया जाए तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। जब हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है तो हमारे खाए हुए भोजन का पूरा लाभ हमारे शरीर को मिलता है। इससे हमारे गट बैक्टीरिया को भी लाभ मिलता है और शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।