हिमाचल में हाई अलर्ट: पंजाब के साथ लगती सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, हर वाहन की हो रही चेकिंग

हिमाचल में भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर भी बढ़ाई निगरानी

हिमाचल में हाई अलर्ट: पंजाब के साथ लगती सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, हर वाहन की हो रही चेकिंग

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल प्रदेश को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Terrorist Gurpatwant Singh Pannu) द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और प्रदेश में बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों के बाद हिमाचल पुलिस ने प्रदेश हाई अलर्ट (High Alert) घोषित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के आदेशों के बाद पंजाब के साथ सटे ऊना (Una) जिला में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। जिसके चलते पंजाब के साथ लगते जिला ऊना के एंट्री पॉइंट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, इसके साथ भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस के साथ-साथ ख़ुफ़िया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई है। हिमाचल में आने वाली हर गाड़ी की संघन तलाशी की जा रही है।


यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश भर में गरजी कांग्रेस, सीएम से मांगा इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों (Khalistani Activities) और आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू द्वारा 6 जून को हिमाचल में खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह करने की धमकी के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट (Himachal Pradesh Police High Alert) घोषित कर दिया है, ऊना पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए पंजाब के साथ लगती सीमाओं के अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गौरतलब है कि रविवार को धर्मशाला स्थित शीतकालीन विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगे मिले थे। वहीं दीवारों पर खालिस्तान लिख दिया गया था। इससे पहले आतंकी पन्नू द्वारा हिमाचल के नेताओं और पत्रकारों को धमकी भरे फोन और ईमेल भी भेजे गए थे।

यहीं नहीं कुछ दिन पहले ही ऊना (Una) जिला मुख्यालय पर डीसी ऑफिस की दीवार पर भी खालिस्तानी झंडा लगा दिया गया था। इस प्रकार गतिविधियों के बढ़ने के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीँ अगर ऊना जिला की बात की जाये तो ऊना जिला पंजाब के साथ सटा हुआ है और करीब 20 ऐसे रास्ते हैं जिनसे होकर हिमाचल में प्रवेश किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद जिला के मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैए वहीं इस सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने के लिए ऊना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। डीएसपी ऊना (DSP Una) डॉ. कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले आदेशों के अनुसार जिलाभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है, वहीँ जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | High Alert | DSP Una | Himachal News | latest news | Himachal Pradesh Police | himachal border | increased security | terrorist Gurpatwant Singh Pannu | Punjab | Khalistan flag
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है