-
Advertisement
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की कंपाउंड टीम का गोल्ड पर निशाना
Last Updated on August 7, 2023 by sintu kumar
बर्लिन। यहां चल रही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप (World Archery Championship) में भारतीय लड़कियों की कंपाउंड टीम (Indian Compound Team) ने पहली बार गोल्ड पर निशाना साधकर नया इतिहास रचा है। भारतीय कंपाउंड टीम ने फाइनल में मेक्सिको (Mexico) को हराकर यह जीत हासिल की। इस टीम में पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा परनीत कौर भी शामिल थीं
परनीत कौर पीयू के आर्चरी कोच सुरिंदर रंधावा से तीरंदाजी की ट्रेनिंग लेती हैं। कोच ने कहा कि उन्हें अपनी स्टूडेंट की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लिखा कि, ”बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने मेक्सिको को 235-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए भारतीय टीम को बधाई।” इस गौरवान्वित टीम में हमारे पंजाब के मानसा जिले के मंढाली गांव की परनीत कौर भी शामिल थीं। प्रतिभाशाली तीरंदाज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
यह भी पढ़े:अंडर-16 इंडिया फुटबाल कैंप से लौटे आर्यन का जोरदार स्वागत
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया, “बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में हमारी उत्कृष्ट कंपाउंड महिला टीम के रूप में भारत के लिए गर्व का क्षण। हमारे चैंपियनों को बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस महान परिणाम को लाने में सक्षम है।”
आप पर गर्व है : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने ट्वीट किया कि जिस आत्मविश्वास और कौशल के साथ आपने भारत को जीत दिलाई वह वास्तव में असाधारण है। टूर्नामेंट में चुनौतीपूर्ण मौसम और मजबूत मैदान पर काबू पाना अद्वितीय और प्रेरणादायक। बेटियों, तुम पर बहुत गर्व है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आप देश और दुनिया के लिए इतिहास को फिर से लिखना जारी रखें। बधाई”।