-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/01/ladakh.jpg)
भारतीय सीमा में घुसा चीनी सैनिक, Indian Army ने लद्दाख में पैंगॉन्ग त्सो झील के पास पकड़ा
जम्मू। लद्दाख में एलएसी पर चीन (China) के साथ लगातार नौ महीनों से जारी तनाव के बीच भारतीय सैनिकों (Indian soldiers) ने भारतीय सीमा के अंदर एक चीनी सैनिक को पकड़ा (Caught) है। बताया जा रहा है कि यह चीनी सैनिक (Chinese soldier) आठ जनवरी को पकड़ा गया है। पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) का यह सैनिक पैंगॉन्ग त्सो झील (Pangong Tso Lake) के दक्षिणी इलाके के पास भारतीय सीमा में घुस आया था। वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएलसी पर कही महीनों से भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Kashmir : सोपोर में आर्मी के जवान बने मां और नवजात के लिए Ambulance
जानकारी के अनुसार भारतीय आर्मी पीएलए के इस सैनिक के साथ पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक ने बताया कि वह पेट्रोलिंग के दौरान रास्त भटक गया था।यहां बता दें कि चीनी सैनिक के भारतीय सीमा में घुसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते वर्ष अक्टूबर महीने में भी चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा पर पकड़ा जा चुका था। बीते वर्ष ही भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद भी हो गए थे। इसके बाद से लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ लगातार तनाव बढ़ा हुआ है।
जून महीने में चीन और भारतीय सैनिकों की झड़प के बाद तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका था। इस झड़प में जहां भारत ने अपने 20 वीर जवान खो दिए थे तो वहीं खबरों के मुताबिक चीन के भी करीब 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि चीन ने अपने सैनिकों के मरने की बात कभी भी स्वीकार ही नहीं की।