-
Advertisement

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह बनी अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश
भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका में पहली सिख महिल जज बन गई है। मोनिका ने हैरिस काउंटी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। मोनिका का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले मिश्रा को किया गिरफ्तार
सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। वे 20 वर्षों से एक परीक्षण वकील के तौर पर स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं। शपथ समारोह में मोनिका ने कहा – “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का प्रतिनिधित्व करती हूं, इसलिए में आज बहुत खुश हैं।”
पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश, भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश रवि सैंडिल ने कहा, “सिख समुदाय के लिए यह वास्तव में एक बड़ा क्षण है। मनप्रीत ना केवल सिख समुदाय बल्कि सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा की स्रोत है।