-
Advertisement
Odisha के राउरकेला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा #Hockey_Stadium
Last Updated on December 24, 2020 by Vishal Rana
भुवनेश्वर। पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में साल 2023 में होने वाला है। उसकी लिए भले ही काफी समय है, लेकिन तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। ओडिशा (Odisha) के सीएम नवीन पटनायक ने आज हॉकी से संबंधित एक बड़ा ऐलान किया है। भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम (Hockey Stadium) राउरकेला में बनाया जाएगा। यह स्टेडियम 2023 में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में 20,000 दर्शक मैच देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Ind_VS_Aus: सिडनी टेस्ट से पहले हालत नहीं सुधरे तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उठाएगा ये कदम
स्टेडियम में होंगी सभी आधुनिक सुविधाएं
15 एकड़ जमीन पर इस स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में किया जाएगा। अभी कुछ समय पहले ही एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला (Rourkela) का दौरा किया था। सीएम ने वीडियो संदेश में कहा, ‘हमने पहले ही घोषणा की है कि ओडिशा एक बार फिर 2023 में प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी विश्व कप का गौरवशाली मेजबान होगा। हमें एक बार फिर विश्वकप की मेजबानी का मौका मिल रहा है। यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है।’ सीएम पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने कहा, ‘हम राउरकेला में 20,000 की क्षमता वाला नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाएंगे। स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुझे उम्मीद है कि यह विश्व में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में उभरेगा।’
The wheels to host the prestigious FIH Odisha Men’s Hockey World Cup India 2023 started rolling in as Chief Minister Shri Naveen Patnaik, today, announced a new world class Hockey stadium in Rourkela city…. pic.twitter.com/Dh1Z3btlIe
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 24, 2020
हाल ही में एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था, जिसने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए शहर में बुनियादी ढांचे और संबद्ध सुविधाओं की समीक्षा की। सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉकों में सिंथेटिक हॉकी टर्फ विकसित करने का काम शुरू हो चुका है। वर्ल्ड कप हॉकी 2023 के आयोजन की मेजबानी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ को मिला है। नया स्टेडियम विश्व कप से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। सुंदरगढ़ जिला हॉकी की प्रतिभाओं का एक बड़ा केन्द्र माना जाता है।