-
Advertisement
Solan: महिला दिवस पर कार रैली का Welcome, तीन महिलाओं को किया सम्मानित
Last Updated on March 8, 2020 by Vishal Rana
दयाराम कश्यप/सोलन। इनरव्हील क्लब ने सोलन (Solan) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस मौके पर सोलन के तीन इनरव्हील क्लबों ने पानीपत से शिमला के लिए निकली महिला कार रैली का यहां पहुंचने पर स्वागत (Welcome) किया। तेजस्वनी और वूमैन व्हीलिंग टू पावर अभियान के तहत पांच इनरव्हील क्लब सदस्यों का जत्था पांच मार्च को पानीपत से शिमला की ओर चला था। इसका उद्देश्य इनरव्हील के मिशन ममता और महिला सशक्तिकरण है।
यह भी पढ़ें: भगवान रघुनाथ की नगरी में छोटी Holi की धूम, खूब उड़ा गुलाल
इस कार रैली में भाग लेने वाली महिलाओं को शीरोज की संज्ञा दी गई है। रैली का सोलन के एक निजी होटल में पहुंचा यहां इनरव्हील क्लब सोलन, इनरव्हील क्लब सोलन सिटी और इनरव्हील क्लब सोलन मिड टाउन की सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब सोलन की आरती दुग्गल, इनरव्हील क्लब सोलन मिड टाउन की प्रधान सविता भल्ला, इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की नीता अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
तीन महिलाओं को भी किया सम्मानित
महिला दिवस के मौके पर इनरव्हील क्लब सोलन ने शहर की तीन महिलाओं उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। क्लब की प्रधान आरती दुग्गल और सचिव नीलम साहनी ने बताया कि इस मौके पर सोलन अस्पताल की स्टाफ नर्स पुनीता, मिड डे मील वर्कर कुमारहट्टी सुनीता शर्मा और सोलन की सफाई कर्मी रोमा देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इनरव्हील की जिला चेयरमैन सीमा चोपड़ा ने शॉल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।