-
Advertisement
संस्थागत क्वारंटाइन किए शख्स ने पी लिया Hand Sanitizer, उसके बाद जो अंधेरा छाया तो…
Last Updated on June 9, 2020 by saroj patrwal
ज्वालामुखी। संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional quarantine at Jwalamukhi) किए गए शख्स के हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) पीने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा (Medical College Hospital Tanda) रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बीएमओ ज्वालामुखी डॉ प्रवीण के मुताबिक शख्स को अग्रवाल सराय में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था, हैंड सैनिटाइजर पीने के बाद उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसके चलते उसे तत्काल टांडा रेफर कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शख्स ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटाइन था और उसने वहां कुछ पदार्थ निगल लिया, उसके बाद उसे टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी उसकी आंखों की रोशनी बहुत कमजोर थी और इस वजह से उसे कुछ और भी परेशानी हुई। व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है और रिपोर्ट आने पर ही बताया जा सकता है कि उसने क्या पदार्थ पिया था। वह बीती 30 मई को रोपड़ (Ropar) से आने के बाद संस्थागत क्वारंटाइन में था।