-
Advertisement
पंजाब-हरियाणा समेत 5 राज्यों के हवाला ऑपरेटर्स पर IT रेड; 5 करोड़ की संपत्ति जब्त
चंडीगढ़। आयकर विभाग (Income tax department) द्वारा सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी (IT Raid) की गई। इस दौरान एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर 5.26 करोड़ रुपए मूल्य के गहने और नकदी बरामद करने में सफलता मिली है। इसमें 2.37 करोड़ रुपए नकद और 2.89 करोड़ रुपए मूल्य के गहने बरामद किए गए हैं। वहीं, इस छापेमारी के दौरान 17 बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिनकी अभी तलाशी नहीं ली गई है।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: कंडक्टर भर्ती परीक्षा में किरकिरी के बाद आयोग की कड़ी चेतावनी- जानिए
आकार विभाग से जुड़े अधिकारियों द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कार्रवाई ‘एंट्री ऑपरेशन’ (हवाला जैसे ऑपरेशन) गिरोह चलाने वाले लोगों के एक बडे़ नेटवर्क और नकली बिल के जरिए अधिक पैसे बनाने वालों के खिलाफ की गई है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि एंटी ऑपरेटर, बिचौलियों, नकदी संचालकों, लाभार्थियों और कंपनियों, कंपनियों के नेटवर्क को उजागर करने वाले सबूत मिले हैं। अब तक, 500 करोड़ रुपए मूल्य से अधिक के हवाला सबूतों को पाया और जब्त किया जा चुका है। आगे की जांच जारी है।

