-
Advertisement
मंडी से आई आवाज,हल्के में ना ले सरकार
Last Updated on April 16, 2021 by Vishal Rana
मंडी।हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार भारतीय मजदूर संघ को हल्के में ना ले और जल्द की संघ द्वारा सरकार को सौंपे गए 36 सूत्री मांगपत्र पर विचार करे। इसके साथ ही एक निश्चित समय में संघ के पदाधिकारियों से सरकार टेबल पर बैठ कर वार्ता करे। यह बात शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राणा ने मंडी में आयोजित जिला आशा कार्यकर्ता संघ के सम्मेलन के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का निपटारा नहीं किया गया तो फिर आने वाले समय में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सभी मजदूर संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मजदूर संगठनों का सरकार ने मानदेय बढ़ाया है लेकिन संघ आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, जलवाहकों आदि को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई है। आशा कार्यकर्ता संघ मंडी के सम्मेलन में मंडी जिला की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें कोटली की सुनीता देवी को अध्यक्ष, चंपा राव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णा देवी, कौशल्या देवी व मीरा देवी को उपाध्यक्ष, स्नेह लता को जिला सचिव, वीना शर्मा, निमला देवी व हेमलता को सह सचिव, मीरा शर्मा को कोषाध्यक्ष, दीपा कुमारी को सह कोषाध्यक्ष, खेमिला कुमारी को संगठन मंत्री और राधा देवी व कमला को सदस्य बनाया गया है। सम्मेलन में आशा कार्यकर्ताओं को पेश आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं व उनके निदान के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान बीएमएस के प्रदेश महामंत्री महंत राम नेगी, मंडी जिला अध्यक्ष, अशोक पराशर आदि मौजूद रहे।