-
Advertisement
#JaiRam Govt फिर लेगी एक हजार करोड़ का लोन, अधिसूचनाएं जारी
शिमला। कोरोना (Corona) काल में हिमाचल की आर्थिकी को काफी चपत लगी है। कर्मचारियों और पेंशनरों को अदायगी करना सरकार के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में जयराम सरकार (#JaiRam Govt) एक बार फिर एक हजार करोड़ रुपये का लोन लेगी। सरकार ने 500-500 करोड़ के कर्ज की दो अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली गई है। इसके बाद ही यह अधिसूचनाएं (Notifications) जारी की गईं हैं। अधिसूचना के अनुसार लोन विकास कार्यों को लिया जा रहा है। बता दें कि कोरोना के चलते सरकार की माली हालत काफी खराब है। कोरोना संकट में पर्यटन व्यवसाय काफी दिन तक ठप रहा है। साथ ही अन्य सेक्टरों में भी चपत लगी है। सरकार पर पहले से ही 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। अभी हाल ही में सरकार ने एक हजार करोड़ का लोन लिया था।
यह भी पढ़ें: #Jai Ram कल नगरोटा बगवां में देंगे करोड़ों की सौगातें, यहां से पकड़ेंगे Chandigarh की राह
अब अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से 500-500 करोड़ रुपये का और लोन लेने की अधिसूचनाएं जारी की हैं। कोरोना के संकट में सरकार के पास लोन लेने के अलावा कोई चारा नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


