-
Advertisement
DGP और SP को हटाने पर बोले जयराम: मामला कोर्ट में, कुछ नहीं बोलूंगा
वी.कुमार/मंडी। पालमपुर के एक व्यापारी को धमकाने (Threatening A Businessman From Palampur) के मामले में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी और कांगड़ा की एसपी (Himachal DGP and Kangra SP) को हटाने के हाईकोर्ट के आदेश पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (LoP Jairam Thakur) ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। शनिवार को एक शिक्षण संस्थान के वार्षिक समारोह में शिरकत करने मंडी (Mandi) पहुंचे जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि डीजीपी अपना पक्ष सीएम के समक्ष रखेंगे। लेकिन यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
नशे में हुड़दंग मचाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए
जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान को अनुचित बताया, जिसमें उन्होंने पुलिस से नशे में झूम रहे पर्यटकों (Drunken Tourists) को होटल पहुंचाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है। यहां पर पर्यटक जश्न मनाने के लिए आएं तो उनका स्वागत है। लेकिन कहीं कोई नशा करके हुड़दंग मचाता है और कानून-व्यवस्था (Affect Law And Order) को खराब करता है तो ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। सीएम का यह बयान किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।
यह भी पढ़े:1 जनवरी से पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां नहीं खरीदेंगे सरकारी विभाग: CM के निर्देश
पीएम को फोरलेन प्रोजेक्ट के उद्घाटन का दिया न्योता
जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को कीरतपुर से नेरचौक तक बन चुके फोरलेन प्रोजेक्ट (Kiratpur Nerchowk Four LAne Project) का विधिवत उदघाटन करने का आग्रह किया है। फोरलेन का यह पैच आज लोगों के लिए सबसे सुविधाजनक मार्ग बनकर उभरा है। इसका विधिवत उदघाटन होना जरूरी है। पीएमओ से इस संदर्भ में जानकारी मिलने पर वे उसे सभी के साथ साझा करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


