-
Advertisement
जयराम ने आपदा प्रभावित 70 परिवारों को बांटे टेंट, दी सहायता राशि
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के कुक्लाह में 70 प्रभावित परिवारों को 10 लाख 50 हजार की कीमत के टेंट (Jairam Thakur Distributed Tents to 70 Rain Affected Families) और 2 लाख से अधिक की राहत राशि (Relief Amount) बांटी। टेंट और राहत राशि नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिमालया पुत्रा ट्रस्ट के संचालक चमन कपूर ने मुहैया करवाई थी।
यह वे टेंट हैं जिन्हें सेना इस्तेमाल करती है। एक टेंट की कीमत 15 हजार है। इस टेंट में 7 से 8 लोग आसानी से रह सकते हैं। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसके लिए चमन कपूर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। बहुत सी संस्थाएं प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे आपसी सहयोग से ही प्रभावितों की मदद की जा सकती है। उन्होंने सराज क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा भी लिया और प्रभावितों को भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
200 प्रभावितों को बांट चुके हैं टेंट
चमन कपूर अभी तक 200 प्रभावितों को इस प्रकार के टेंट बांट चुके हैं। इसमें 100 टेंट सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र (Sarkaghat) में बांटे गए थे, जबकि 15 टेंट नगवाईं में रह रहे सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभावितों को मुहैया करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि टेंट और राहत राशि मुहैया करवाने में बहुत सी संस्थाओं और दानदाताओं का सहयोग रहा है।
यह भी पढ़े:Big Breaking: सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज का किया ऐलान