-
Advertisement
Maharashtra में फंसे हिमाचलियों की सहायता के लिए जयराम ने उद्धव को लिखी पाती
Last Updated on May 4, 2020 by
शिमला। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत देश में जारी लॉकडाउन के दौरान सभी लोग घर से दूर कहीं न कहीं फंसे हुए हैं और सरकार से घर लौटने की गुहार लगा रहे हैं। मुंबई और महाराष्ट्र (Mumbai-Maharashtra) के अन्य क्षेत्रों में फंसे हिमाचल के लोगों ने जयराम सरकार से गुहार लगाई है जिसको ध्यान में रखते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने मुम्बई और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में फंसे हिमाचलियों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।
जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है कि महाराष्ट्र में फंसे हिमाचलियों द्वारा प्रदेश सरकार को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न एसओएस कॉल्स आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर लोग अपने घर वापस आना चाहते हैं। सीएम जयराम ने महाराष्ट्र के सीएम से वहां फंसे हिमाचलियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय और खाद्य वस्तुएं सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।