-
Advertisement
MNREGA | Dr Rajesh Sharma | Protest |
मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को कमजोर करने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज शिमला में विरोध स्वरूप उपवास पर बैठी है। कांग्रेस नेता रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दोपहर एक बजे तक उपवास भी रहेंगे। इसमें पार्टी की हिमाचल मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय सिंह,प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा समेत अग्रणी संगठनों के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।
