-
Advertisement

IPL 2025 के लिए जसप्रीत बुमराह हुए फिट, RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस में हुए शामिल
IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। इस वक़्त दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह अब फिट जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनेहो चुके है और वें आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हो गए हैं। जहां तक बुमराह के मैच खेलने की बात है, तो फिलहाल उसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उनके कैंप में आने से ये उम्मीद लगाई जा रही है कि आरसीबी के खिलाफ 7 अप्रैल को मुकाबला खेल सकते हैं वहीं 13 अप्रैल को उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलना तय नजर आ रहा हैं।
4 में से सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाई मुंबई इंडियंस
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के अंतिम मुकाबले के बाद जसप्रीत बुमराह ने एक भी मुकाबला नहीं खेला हैं। इस सीरीज के बाद उन्हें लोअर बैक में दर्द का सामना करना पड़ा था जिस कारण उन्हें आराम दिया गया था और उनके फिटनेस पर काम किया जा रहा था। इस वक़्त मुंबई इंडियंस की तेज़ गेंदबाज़ी का नेतृत्व दीपक चहर और ट्रेंट बोल्ट कर रहे है वहीं इसी बीच सत्यनारायण राजू और अश्विनी कुमार ने डेब्यू कर सभी को प्रभावित किया था। हालाँकि मुंबई इंडियंस की टीम 4 में से सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाए हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस का गेंदबाज़ी क्रम और मजबूत हो जाएगा।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…