-
Advertisement
मुंबई इंडियंस को मिला जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट-धाकड़ खिलाडी की टीम में एंट्री
Last Updated on March 31, 2023 by saroj patrwal
आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आज शाम से आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में चेन्नई और गुजरात एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आईपीएल के 16वें सीजन (16th season of IPL) में कई स्टार खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से आधे सीजन को मिस करेंगे। इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शामिल हैं। लेकिन अब मुंबई ने बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा कर दी है।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝘆𝗼𝘂 𝘄𝗲𝗿𝗲 𝘄𝗮𝗶𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗳𝗼𝗿!
The #TATAIPL 2023 is here 🥳 pic.twitter.com/hXK7jf48qQ
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
संदीप वारियर को साइन किया
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2023 के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह संदीप वारियर (Sandeep Warrier) को साइन किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज संदीप वारियर जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होंगे। ये वही संदीप है जिन्होंने 2021 में भारत के लिए पदार्पण किया था, घरेलू टूर्नामेंट के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। संदीप ने टी20 प्रारूप में 69 मैचों में से 200 से अधिक मैच खेले हैं। अपने करियर में अब तक सभी प्रारूपों में कुल 362 विकेट लिए हैं। संदीप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे।