-
Advertisement
Jogindernager/Woman/Ruckus
Last Updated on October 6, 2022 by Neha Raina
तहसील लड़भडोल के प्रसिद्ध संतान दात्री मां सिमसा मंदिर में आज उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को रोका। ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल भी मौके पर पहुंचे। पार्वती नामक महिला जो गोरखपुर से अपने पति के साथ संतान दात्री मां सिमसा में संतान प्राप्ति की कामना से 4 दिन पहले आई हुई थी। महिला ने बताया कि नवरात्र के समाप्ति तक माता ने स्वप्न में दर्शन नहीं दिए थे अब मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा उन्हें मंदिर में सोने की इजाजत नहीं दी गयी।