-
Advertisement
JP Nadda | Drone Didi | Nano Fertilization
Last Updated on December 16, 2023 by sintu kumar
आने वाले समय में 15 हजार बहनें ड्रोन दीदी की भूमिका निभाते हुए खेतों में नेनो टेक्नोलॉजी के माध्यम से फर्टिलाइजेशन का कार्य करेंगी। यह बहनें ड्रोन का संचालन करने के साथ-साथ इस तकनीक का प्रचार प्रसार भी करेंगी। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। जगत प्रकाश नड्डा मंडी जिला के नाचन विधाानसभा क्षेत्र के नौलखा गांव से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। नड्डा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने चुने हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों से मोदी सरकार की गारंटियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान भी किया।