खेल मंत्री का ऐलान: जूनियर लेवल पर National Medal जीता तो भी मिलेगी नौकरी

खेल मंत्री का ऐलान: जूनियर लेवल पर National Medal जीता तो भी मिलेगी नौकरी

- Advertisement -

देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने गुरूवार को विधानसभा स्थित सभागार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग (Department of Sports and Youth Welfare) के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।  इस बैठक में फैसला लिया गया कि जूनियर लेवल पर नेशनल मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों को उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Transport Corporation) की बसों में फ्री सफर की सुविधा भी दी जाएगी। इन आदेशों का पालन करने के लिए खेल मंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं।


यह भी पढ़ें: भारत में इस जगह खुलेगा पहला Apple Store, सीईओ टिम कुक ने की पुष्टि

जानकारी के लिए बता दें, सीनियर लेवल के खिलाड़ियों के लिए पहले से इसकी व्यवस्था थी। नए निर्देशों के लिए विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है। खेल मंत्री ने बैठक में कहा- ‘अगले साल प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए बैडमिंटन (Badminton), एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में विदेशी कोच प्रदेश के खिलाड़ियों को 125 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के पदक जीतकर लौटने पर विभागीय अधिकारी उनका स्वागत करेंगे

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | National Medal | trending news | Arvind Pandey | Job | himachal abhi abhi news | नौकरी | खेल मंत्री | जूनियर लेवल | नेशनल मेडल | अरविंद पांडे | Sports Minister | latest hindi news | Junior Level | national news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है