-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/04/MS_Ramacjandra_Rao.jpg)
न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव होंगे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश
न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्रा राव( Justice MS Ramachandra Rao) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश(Chief Justice ) होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को न्यायमूर्ति एम एस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था। इसके बाद हाईकोर्ट की न्यायधीश सबीना के कार्यकारी मुख्य न्यायधीश बनाया गया था।
गत दिवस उनकी सेवानिवृति के बाद अब न्यायमूर्ति न्यायाधीश एमएस रामचंद्रा राव को तैनात किया गया है। न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव को 29 जून, 2012 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन पर, उन्होंने तेलंगाना को अपने मूल उच्च न्यायालय के रूप में चुना। उन्हें 12 अक्टूबर, 2021 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था।