-
Advertisement
जस्टिस सूर्यकांत बने नए CJI-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, हिमाचल से नाता
Justice Surya Kant: जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण की है। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। वे मुख्य न्यायाधीश भूषण आर गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस सूर्यकांत को शपथ दिलाई है। मुख्य न्यायाधीश भूषण आर गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124 की धारा 2 के तहत अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस सूर्यकांत का नाम सामने रखा था। राष्ट्रपति ने इसपर मुहर लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया।
LIVE: Swearing-in-Ceremony of the Chief Justice of India Shri Justice Surya Kant at Rashtrapati Bhavan https://t.co/EZGbzgCbig
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2025
राष्ट्रपति भवन में आयोजित जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल भी मौजूद थे। 10 फरवरी 1962 क हरियाणा के हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी। वो हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। जस्टिस सूर्यकांत कई अहम फैसलों में सुप्रीम कोर्ट की बेंच का हिस्सा रह चुके हैं। अनुच्छेद 370 को रद करने से लेकर बिहार में रकफ पर सुनवाई तक, जस्टिस सूर्यकांत ने कई बड़े फैसले सुनाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को रकफ के दौरान निकाले गए 65 लाख वोटरों की सूची जारी करने का आदेश दिया था।
