-
Advertisement
जेवीएम अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन लिया वापस
Last Updated on January 24, 2020 by Deepak
रांची। झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) विधायक प्रदीप यादव और निष्कासित विधायक बंधु तिर्की की कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात के बाद पार्टी ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren government) से समर्थन वापस ले लिया है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (JVM President Babulal Marandi) ने कांग्रेस पर विधायक खरीदने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है, जेवीएम ने राज्य में 3 सीटें जीती हैं। जिनमें से मांडर के विधायक बंधू तिर्की को पार्टी ने दो दिनों पूर्व पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। विधानसभा में अब जेवीएम के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत दो विधायक शेष हैं। हालांकि झाविमो की समर्थन वापसी से हेमंत सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जेवीएम ने कल दिल्ली में पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और निष्कासित विधायक बंधू तिर्की के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात का संज्ञान लिया और आज सरकार से समर्थन वापसी का फैसला किया। इसके अलावा जेवीएम ने पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को विधायक दल के नेता पद से भी पदच्युत कर दिया है।