-
Advertisement
शादी के अगले दिन ससुर ने किया रेप; ससुराल छोड़कर भागी महिला ने की FIR, नए खुलासे
कांगड़ा। पंजाब के माछीवाड़ा साहिब (Macchiwara Sahib) के एक गांव में शादी के दो दिन बाद भागी दुल्हन ने अब अपने ससुर के खिलाफ रेप (Father In Law Raped Her) करने और ससुराल वालों पर मीडिया में गहने लूटकर भागने के झूठे आरोप लगाने का मामला दर्ज करवाया है। धर्मशाला थाने (Dharamshala PS) में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा है इस साल 3 सितंबर को शादी के दूसरे ही दिन ससुर ने उसके साथ रेप किया। पति ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। जब वह घर से निकली तो ससुराल वालों ने उस पर लाखों के गहने और नकदी चुराकर भागने (Fled With Jewelry And Cash ) का आरोप लगा दिया। हिमाचल पुलिस के ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को भेज दी है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली महिला का कहना है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके कारण उसने घर छोड़ दिया। महिला के पति का नाम माछीवाड़ा साहिब निवासी जतिन और ससुर का नाम चरणजीत सिंह है। दोनों ने आरोप लगाया था कि उनकी महिला शादी के 2 दिन बाद ही लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई है।
महिला की दूसरी शादी
पीड़िता ने बताया कि उसे पहले पति से 3 साल की बेटी है। वह अपने पति से तलाक (Women Divorced) ले चुकी है। जतिन से उनकी दूसरी शादी 3 सितंबर, 2023 को साधारण तरीके से हुई। शादी से पहले उसे बताया गया था कि घर में पति और उसकी बुआ रहते हैं, लेकिन बाद में पता चला कि घर में उसका पति जतिन और ससुर चरणजीत सिंह रहते हैं। शादी के अगले दिन 4 सितंबर को उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसका पति घर आया तो उसने अपने ससुर की करतूत के बारे में बताया, लेकिन पति ने उसे मुंह बंद रखने को कहा। उससे कहा गया कि उसे ये सब सहना होगा और मुंह खोलने पर उसकी 3 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़े:देवभूमि शर्मसार; बीजेपी नेता ने दिव्यांग बच्ची से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बहन के साथ वापस लौटी
पीड़िता ने बताया कि वह काफी डरी हुई थी। उसे फोन भी नहीं दिया गया, ताकि वह अपने घर पर बात न कर सके। तभी उसकी बहन उससे मिलने आई तो वह उसके साथ चली गई और परिवार को पूरी कहानी बताई। इसके बाद जब परिवार वालों ने ससुराल वालों से ऐसा करने के बारे में पूछा तो उन्होंने अगले ही दिन मीडिया (Media) में उसे बदनाम कर दिया और आरोप लगाया कि वह गहने और नकदी लूटकर भाग गई है। फिलहाल पीड़िता ने हिमाचल पुलिस से न्याय की मांग की है।

