-
Advertisement
KangraProtest / UGCRules / YouthRally / HimachalPradesh
कांगड़ा के राजा का तालाब और फतेहपुर में यूजीसी नियमों के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सरेआम तलवारें लहराईं। प्रदर्शनकारियों की ओर से तलवारें सरेआम लहराने से बाजार में भय का माहौल हो गया। राजा का तालाब व्यापार मंडल के आह्वान पर रविवार दोपहर तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। इस दौरान युवा तलवारें लेकर नारेबाजी करते हुए बाइकों पर निकले। यह रैली राजा का तालाब से लेकर फतेहपुर तक निकाली गई। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई । उधर नूरपुर पुलिस इस संबंध में वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर रही है। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी
