-
Advertisement

कनिका कपूर ने 18 दिन में Coronavirus को हराया, छठी रिपोर्ट Negative आने पर घर लौटीं
लखनऊ। कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की छठी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कनिका कपूर करोना वायरस से बिल्कुल ठीक हो गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कनिका का 18 दिन तक अस्पताल में इलाज चला। हालांकि घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है। डॉक्टर्स की सलाह पर कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारनटीन में रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: BJP का स्थापना दिवस ; PM Modi ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा – एक वक्त का भोजन त्यागें
गौरतलब है कि गायिका कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। उस समय उन्हें बुखार नहीं था। इसके बाद वो लखनऊ में ही तीन पार्टियों में भी शामिल हुईं थीं। पार्टी में जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंभी वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह परिवार संग शामिल हुए वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने भी शिरकत की थी। इसी पार्टी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद परिवार के साथ शामिल हुए थे। इसके अलावा यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, कुश भार्गव समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा रही। चर्चा है कि होली की पार्टी में बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्र ‘अंटू’ भी शामिल हुए। अंटू का तो वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि इन सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
अब डॉक्टर्स का कहना था कि कनिका एकदम ठीक हैं। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। पांचवीं के बाद कनिका कपूर की अब छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालंकि अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद भी कनिका की परेशानी और बढ़ने की संभावना है। कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।