-
Advertisement
धमाल मचा रही Kantara Chapter 1, ऋषभ शेट्टी ने मनवाया अपनी एक्टिंग का लोहा
Kantara Chapter 1: अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धमाल मचा रही है। आलम ये है कि फिल्म का जादू कारोबारी दिनों पर भी देखने को मिल रहा है। मूल रूप से कन्नड़ भाषा की ये मूवी हिंदी बेल्ट की ऑडियंस का भी भरपूर मनोरंजन कर रही है। नॉर्थ स्टेट्स के सिनेमाघरों में कांतारा 1 के शो हाउसफुल जा रहे हैं। यही कारण है जो ऋषभ शेट्टी स्टारर ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर सफलता के नए शिखर पर पहुंच गई है।
This Kantara edit looks straight out of the movie❤️#Kantara #KantaraChapter1 pic.twitter.com/hvTT2eqqvT
— Bagheera (@Bhageeera) October 5, 2025
साल 2022 में ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में कांतारा फिल्म की शुरुआत हुई थी। उस साल 16 करोड़ के बजट में बनी कांतारा ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का कारोबार कर इतिहास रचा था। फिल्म का स्टोरी प्लॉट इतना बेहतरीन था कि अब इसको प्रीक्वल के तौर पर पेश किया गया है। कांतारा चैप्टर 1 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज रहा, वह इसका सक्सेस का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
Hey @hombalefilms, take #KantaraChapter1 to countries like 🇨🇳, 🇯🇵, & beyond
This movie deserves appreciation beyond India’s borders & it has all the elements to provide a fresh experience for international audience
Anything less than 1000Cr is betrayal💔pic.twitter.com/FgwwaPAyDL
— Hithesh ᵀᵒˣᶦᶜ (@YashViratstan) October 4, 2025
ऋषभ शेट्टी ने कंटेंट की नब्ज को समझते हुए उन्होंने अद्भुत तरीके से कांतारा चैप्टर 1 की कहानी का गढ़ा है, जो अब जनता के दिलों को छू रही है। फिल्म में सिर्फ ऋषभ शेट्टी ही नहीं बल्कि रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कई कलाकारों ने फिल्म में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। कांतारा चैप्टर-1 का क्लाईमैक्स इस वक्त हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से ऋषभ शेट्टी ने इसके आखिरी सीन में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है, उसकी प्रशंसा जितनी की जाए उतनी कम है। साथ ही में पूरी फिल्म की कहानी एक झटके में कैसे बदलती है, वह वाकई दर्शनीय है।
पंकज शर्मा
