-
Advertisement
केजरीवाल सरकार ने Special Cell को दी कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का Case चलाने की मंजूरी
Last Updated on February 28, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Kejriwal government) अभियोजन विभाग ने साल 2016 के जेएनयू देशद्रोह मामले में कथित तौर पर देशविरोधी नारा लगाने वाले लोगों के खिलाफ स्पेशल सेल (Special Cell) को राजद्रोह (Treason) का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अब जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर राजद्रोह का केस चलाया जाएगा। इस मामले में दिल्ली सरकार ने कन्हैया के अलावा उमर खालिद, अनिर्बान, आकिब हुसैन, मुजीब, उमर गुल, बशरत अली और खालिद बसीर पर भी राजद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लोग मारे गए तब आधा केंद्रीय कैबिनेट Trump को नमस्ते कहने गया था-
यह फाइल साल भर से दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय के पास थी। बात दें कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर वर्ष 2016 में जेएनयू परिसर में लगे भारती विरोधी नारे और नफरत फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सालभर पहले आरोपत्र दाखिल किया था। कन्हैया कुमार पर देशद्रोह समेत 8 धाराएं लगाई गई हैं। स्पेशल सेल को इस मामले में मंजूरी देने की फाइल काफी वक्त से लटकी हुई थी। पुलिस ने कन्हैया कुमार, जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इन पर आरोप है कि नौ फरवरी 2016 को परिसर में हुए कार्यक्रम में इन्होंने एक जुलूस की अगुवाई की और देशद्रोही नारे लगाए।