-
Advertisement
किन्नौर की बेटियों ने किया कमला, राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में झटके चार मेडल
Last Updated on October 17, 2021 by Deepak
किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले की बेटियों का लोहा एक बार फिर पूरे प्रदेश ने माना है। जनजातीय जिले किन्नौर की बेटियों ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कई मेडल झटके हैं। 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय लड़कियों की सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के जेएसडब्ल्यू शिखर केंद्र सांगला की पांच लड़कियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन लड़कियों ने गोल्ड और एक खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीता है।
यह भी पढ़ें:फुटबॉल : जापान ने विश्व कप क्वालीफायर में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया
किन्नौर जिले की कुमारी वीनाक्षी (57 किलोग्राम भार वर्ग), दीपिका (63 किलोग्राम भार वर्ग) व ज्योतिका (48 किलोग्राम भार वर्ग) ने गोल्ड और माया कुमारी ने सिल्वर मेडल जीतकर किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
वहीं, डीसी आबिद हुसैन ने कहा कि जिले से राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिये और पदक लाएंगी। जिससे जिले का नाम रोशन होगा। मेडल जीतने वाली तीन लड़कियों का चयन हरियाणा के हिसार में 21 अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये जिले के लिए बड़े गौरव की बात है। ये सभी लड़कियां सीएसआर के तहत संचालित शिखर केंद्र सांगला में प्रशिक्षण ले रही हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page