-
Advertisement
इस झील से आती हैं रोने की आवाजें, नहीं जान पाया कोई रहस्य
Last Updated on August 22, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में कई तरह की झीलें हैं। इनमें से कुछ झीलें ऐसी हैं, जो काफी रहस्यमयी (Mysterious) हैं। इनमें से कुछ झीलें काफी डरावनी भी हैं। आज हम आपको ऐसी एक झील (Lake) के बार में बताना जा रहे हैं, जिसका पानी पीकर कोई भी जिंदा नहीं रहता है।
यह भी पढ़ें:उल्टी दिशा में बहती है भारत की ये नदी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिंपोपो प्रांत की फुन्दुजी झील (Fundudzi Lake) की। कहा जाता है कि इस जगह से प्राचीन काल में एक कोढ़ी व्यक्ति जो कि काफी लंबा सफर करके यहां आया था, उसे लोगों द्वारा भोजन और आश्रय नहीं दिया गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने लोगों को श्राप दिया और झील में प्रवेश किया और फिर गायब हो गया।
बताया जा है कि प्राचीन काल में ये झील भूस्खलन (Landslide) के कारण बनी थी, जिसने मुटाली नदी के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया था। हालांकि, अब इस नदी का पानी बहुत साफ है, लेकिन फिर भी अगर कोई इस नदी का पानी पीता है तो उसकी मृत्यु हो जाती है और ये आजतक रहस्य बना हुआ है। कहा जाता है कि झील के अंदर से डूबे हुए लोगों के रोने और ड्रम बजने की आवाजें आती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों पर मौजूद इस झील की रक्षा एक विशालकाय अजगर करता है। इस अजगर को खुश करने के लिए हर साल वेन्दा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें फिर कुंवारी लड़कियां (Unmarried Girls) नाचती हैं।
जानकारी के अनुसार, विशेषज्ञों ने बहुत बार झील के पानी का रहस्य को जानने की कोशिश की। बताया जाता है कि एक बार 1946 में एक व्यक्ति ने झील से थोड़ा पानी लिया और झील के आस-पास के कुछ पौधे लिए और वहां से चला गया। इसके बाद थोड़ी देर चलते ही वे रास्ता भटक गया। कहा जाता है कि वे तब तक रास्ता भटकता रहा, जब तक उसने पौधे और पानी को फेंक नहीं दिया। हालांकि, इस घटना के कुछ दिनों बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि झील के पानी में जहरीली गैस होने के कारण लोगों की मृत्यु हो जाती है। जबकि, आज तक कोई इस बात का रहस्य नहीं जान पाया है।