-
Advertisement
पेरेंट्स ले रहे हैं एजुकेशन लोन, इस बात का रखें ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान
कहा जाता है कि एक शिक्षित व्यक्ति समाज में बदलाव ला सकता है। हर कोई शिक्षा महत्व जानता है। हालांकि, कुछ लोग हैं जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परिस्थिति ठीक ना होने के चलते वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहीं, इसी कड़ी में लोगों को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। आजकल लोगों को एजुकेशन लोन मिल जाता है। आज हम आपको एजुकेशन लोन के फायदों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- अब व्हाट्सएप पर मिलेगा इंस्टेंट लोन, बस करना होगा ये काम
बता दें कि एजुकेशन लोन की मदद से बच्चा अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है। एजुकेशन लोन आसानी से मिल जाता है। ये लोन कई ट्रेनिंग और स्पेशल कोर्स के लिए मिलता है। सबसे खास बात कि बाकी लोन की तुलना में एजुकेशन लोन की ब्याज दर कम होती है। एजुकेशन लोन लेने से पहले बच्चे के माता-पिता को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ध्यान रहे कि बैंक उन्हीं को एजुकेशन लोन देता है, जिन्हें बैंक डिजर्विंग पाता है। एजुकेशन लोन लेने के लिए एलिजिबिलटी क्राइटेरिया को पूरा करना होता है। इस क्राइटेरिया के बाद एजुकेशन लोन मिल जाता है, लेकिन बच्चे पर हमेशा लोन को वापस चुकाने का प्रेशर रहता है। ऐसे में माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को लोन चुकाने का मानसिक तनाव ना हो। दरअसल, ऐसे बच्चे का पढ़ाई से फोकस डायवर्ट हो जाता है और मानिसक तनाव से बच्चे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags

