-
Advertisement
कुल्लू दशहरा: अग्निकांड प्रभावितों को 25 हजार की राहत, हटेगा जूता बाजार
Last Updated on October 28, 2023 by Soumitra Roy
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (Kullu Dussehra) में शनिवार तड़के करीब 3 बजे आग लगने की घटना (Fire) के प्रभावितों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। आग से करीब 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे। हादसे के बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने प्रभावितों से मुलाकात की। दोनों ने माना कि देवी-देवताओं के टेंट (Deities Tents ) के पास जूता बाजार (Shoe Market) लगाना ठीक नहीं है। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा। मुख्य संसदीय सचिव (CPS) सुंदर सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन से प्रभावित देवताओं के हरियानों को टेंट के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है।
टेंट सही तरीके से नहीं लगे- महेश्वर सिंह
भगवान श्री रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि कई देवी-देवताओं के शिविरों में टेंट सही तरीके से नहीं लगे हैं। प्रशासन और दशहरा कमेटी (Dussehra Committee) को इस बात पर ध्यान देना चाहिए, ताकि आने वाले वक्त में ऐसी घटना दोबारा न हो।