-
Advertisement
Kullu / Landslide / ManikaranValley / RoadBlocked
कुल्लू में साफ मौसम के बीच भूस्खलन हुआ है। मणिकर्ण घाटी के वरशैणी पंचायत के घटीगढ में पहाड़ी दरक गई है। इस कारण मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। हाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। यह भूस्खलन साफ मौसम में हुआ, जिससे लोगों में और अधिक भय का माहौल है। गनीमत रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। भूस्खलन का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन गाड़ियां ऐन मौके पर रुक गईं। यदि गाड़ियां नहीं रुकती तो नुकसान हो सकता था।
