-
Advertisement
कांगड़ा- टांडा मार्ग पर भूस्खलन, पेट्रोल पंप की खुदाई में लगे 8 मजदूर लपेटे में
कांगड़ा। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई स्थानों पर जगह-जगह पर नुकसान हो रहा है। कांगड़ा में सोमवार देर शाम भूस्खलन (Landslide) हो गया और जिसकी चपेट में आठ मजदूर आ गए। इन मजदूर में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे पीजीआई रेफर (PGI Refer) कर दिया है। ये भूस्खलन कांगड़ा-टांडा मार्ग पर हुआ है।
यह भी पढ़ें- Breaking : हिमाचल की हिली धरती-मंडी में भूकंप के झटके
जानकारी के अनुसार, टांडा मेडिकल कॉलेज के निकट कांगड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के लिए पहाड़ी की कटिंग की जा रही है। देर रात पहाड़ी से मलबा ऊपर से नीचे आ गया और आठ मजदूर चपेट में आ गए। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत टांडा अस्पताल पहुंचाया। इन में राजीव निवासी बंगाल की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि अन्य टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

