-
Advertisement
जवाली अस्पताल के पास भूस्खलन, प्रवासी परिवार मलबे में दबा, चार लोग घायल
Himachal land slide: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण सिविल अस्पताल जवाली के पास भूस्खलन हो गया। हादसे में एक ही प्रवासी परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। हालांकि स्थानीय लोगों और अस्पताल स्टाफ की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। यह परिवार अस्पताल में ही भवन निर्माण में कार्य करता था।
भारी बारिश के कारण सिविल अस्पताल जवाली के पास अल सुबह भूस्खलन हो गया। हादसे में एक ही प्रवासी परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। हालांकि स्थानीय लोगों और अस्पताल स्टाफ की मदद से उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। #rain #landslide #jawali #kangra pic.twitter.com/9oSCMDLXtM
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 15, 2025
घायलों को सिविल अस्पताल जवाली में भर्ती कराया
जानकारी के अनुसार सोमवार अल सुबह जवाली अस्पताल के पुराने भवन के पास भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। मलबे में प्रवासी मजदूरों का परिवार दब गया, जो पास ही झुग्गी बनाकर रह रहा था। मलबे में दबे लोगों की पहचान संजय कुमार (33), पत्नी राधा देवी (25), बेटे अनुराग (5) और बेटी रागिनी (7) के रूप में हुई है। अस्पताल स्टाफ और मरीजों के रिश्तेदारों ने बड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जवाली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन ने पुरानी बिल्डिंग खाली की
सिविल अस्पताल जवाली के एसएमओ डॉ. इशान मुहम्मद ने कहा कि भूस्खलन में दबे चार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनमें दो मरीजों को ज्यादा चोटें आई हैं। इस हादसे से अस्पताल के पास बन रही करोड़ों रुपये की नई बिल्डिंग को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन अस्पताल प्रशासन ने पुरानी बिल्डिंग खाली कर दी है और मरीजों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है।कांगड़ा के जवाली अस्पताल के पास हुए इस हादसे ने प्रवासी परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राहत की बात है कि सभी को समय पर बाहर निकाल लिया गया, लेकिन यह घटना बारिश के बीच अस्पताल बिल्डिंग की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है।
रविंद्र चौधरी
