-
Advertisement
Landslide | Paonta Sahib | National Highway |
Last Updated on February 6, 2024 by Himachal Abhi Abhi
पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 शिल्ला के समीप भारी भूस्खलन से बंद हो गया है। पिछले कई घंटों से हाईवे बंद है। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा है। सरकारी और निजी बसों समेत छोटे-बड़े दर्जनों वाहन जाम में फंसे हैं। शिल्ला के समीप रात के वक्त पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया। इससे सुबह के समय स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कामकाजी लोग भी वक्त पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिन से हाइवे पर इसी जगह भूस्खलन हो रहा है। सोमवार की मध्यरात्रि के समय हाइवे पर भारी लैंड स्लाइड हुआ। जहां बड़े पत्थर आ गिरे। हालांकि, सड़क को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगा दी है। उम्मीद है कि दो से तीन घंटे के भीतर हाईवे बहाल हो जाएगा। बहरहाल, शिलाई और पांवटा साहिब की ओर जाने वाले यात्रियों के साथ साथ वाहन चालक पिछले कई घंटे से दिक्कतें झेल रहे हैं। लोग सड़क बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।