-
Advertisement
लड़की – मेरी शादी में तो आओगे ना…?
Last Updated on March 2, 2021 by Vishal Rana
डॉक्टर (डिप्रेशन की मरीज से) – क्या तकलीफ है…?
महिला – सर, दिमाग में बहुत उल्टे-पुल्टे विचार आते हैं,
रुकते ही नहीं…!
.
डॉक्टर – कैसे विचार आते हैं…?
.
महिला – जैसे मैं यहां आई थी, तो आपके ओपीडी में
एक भी मरीज नहीं थे…
.
तो मैं सोचने लगी कि डॉक्टर साहब के पास
कोई भी मरीज नहीं है, इनकी कमाई कैसे होगी,
.
घर कैसे चलेगा, इतना पैसा डाला पढ़ाई में…
अब क्या करेंगे…
.
अस्पताल बनाने में भी बहुत पैसे लगाया होगा,
अब लोन कैसे चुकाएंगे?
.
कहीं किसानों की तरह लटक तो नहीं जाएंगे एक दिन…!
.
ऐसे ही कुछ भी विचार आते रहते हैं,
अब डॉक्टर साहब खुद डिप्रेशन में हैं…!
क्या आपकी लाइफ बहुत बोरिंग है?…
अगर हां…तो टाइप कीजिए ‘आई लव यू’ दीजिए स्पेस
टाइप कीजिए अपनी गर्लफ्रेंड का नाम…
और सेंड कर दीजिए अपनी वाइफ को
कसम से लाइफ में हंगामा मच जाएगा।
घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराते ही….
डॉक्टर ने पत्नी को बुलाकर पूछा –
पेशेंट का मेडिक्लेम है, जिससे इलाज अच्छा हो
और आपको खर्च की चिंता ना रहे..?
पत्नी – डॉक्टर साहब, इलाज-विलाज, मेडिक्लेम छोड़िए…
एलआईसी है, उसपर ध्यान दीजिए…!
कुछ दोस्त एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे…
तभी टेबल पर रखा मोबाइल बजा…
.
लड़का – हेलो…
.
गर्लफ्रेंड – मैं मार्केट में हूं, क्या मैं 50 हजार तक का
गोल्ड सेट ले सकती हूं…?
.
लड़का – हां जानू ले लो…
.
गर्लफ्रेंड – एक सिल्क सूट भी ले लूं, पांच हजार का है…?
.
लड़का – हां जानू… एक नहीं दो-चार ले लो…!
.
गर्लफ्रेंड – ठीक है… तुम्हारा क्रेडिट कार्ड मेरे पास है,
उसी से ले रही हूं…!
.
लड़का – हां ठीक है…!
.
सभी दोस्त एक साथ बोल पड़े –
तू पागल है या तुझे चढ़ गई है?
.
या तू हमें दिखाना चाहता है कि तू अपनी गर्लफ्रेंड को कितना चाहता है…!
.
लड़का – वो सब छोड़ो… ये बताओ,
ये मोबाइल किसका है…!
लड़की – मेरी शादी में तो आओगे ना…?
लड़का – पगली हमने तो 50 किलोमीटर
दूर तक के भंडारे नहीं छोड़े…
.
तू तो फिर भी कभी अपनी थी…!
एक बार विज्ञान के शिक्षक ने पप्पू से पूछा…
पप्पू बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था…?
.
पप्पू – नील आर्मस्ट्रांग
.
शिक्षक – शाबाश… और दूसरा…?
.
पप्पू – दूसरा भी उसी ने रखा होगा सर,
वो लंगड़ा थोड़ी ना था…!