-
Advertisement
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया…
Last Updated on April 27, 2021 by Vishal Rana
नर्सरी क्लास में छोटे बच्चों से पूछा गया…
भगवान कहां हैं ?
एक बच्चे ने हाथ उठाया, बोला- मुझे पता है।
टीचर ने कहा- अच्छा बताओ।
बच्चे ने बताया- हमारे बाथरूम में।
एक पल के लिए टीचर चुप! फिर संभलते हुए बोली- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा बोला- रोज सुबह जब पापा उठते हैं,
बाथरूम का दरवाजा पीटते हुए कहते हैं-
हे भगवान, तुम अब तक अन्दर ही हो !!!
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी…
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर-तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की-आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर-क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की-नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था।।
बॉम्बे मेल-पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला: जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
एक टीचर क्लास में बच्चों को ग्रुप फोटो दिखा रही थीं…
टीचर: बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला: और ये रहीं हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया.
(नंदू की फिर हुई ढंग से कुटाई)।
प्रेमी: तुझमें रब दिखता है, यारा मैं क्या करूं?
प्रेमिका: करना क्या है, पैसा फेंको, माथा टेको और चलते बनो।
नकुल: लव मैरिज और अरेंज मैरिज में क्या फर्क है?
परेश: लवमैरिज में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करता है
और अरेंज मैरिज में किसी और की गलफ्रेंड से….
पापा: बेटा तुम चाहे पास हो या फेल…
मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा।
बेटा: थैंक्स पापा, आप बहुत अच्छे हैं।
पापा: पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए।
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा….
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, ‘सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, ‘जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया…
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।