-
Advertisement
पहले तेंदुए के बच्चे ने जंगल में महिला पर किया हमला, फिर रसोई में घुसा
Last Updated on January 27, 2020 by Sintu Kumar
नादौन। जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर एक तेंदुए (Leopard) के बच्चे ने हमला (Attack) कर दिया। हमले के समय तेंदुए का बच्चा कुछ घायल दिख रहा था। रात को जब महिला और उसका परिवार खाना खा रहा था तो यह तेंदुआ उनकी रसोई में घुसने का प्रयास करने लगा। जिसे डंडे का प्रहार कर घर से भगा दिया। अगले दिन यह तेंदुए का बच्चा रसोई घर के कुछ ही दूरी पर मृत पाया गया, जिसे पुलिस और वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें :- सराज के जंगल में पेड़ काटने पहुंचे तस्कर, लोगों को लगी भनक-फरार
पुलिस को दिए बयान में उपमंडल नादौन के पुतडियाल गांव के बलवंत कुमार ने बताया कि जब उसकी माता जंगल में लकड़ी आदि एकत्रित करने गई थी, तो इस तेंदुए ने उसकी माता पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद रात के समय यह तेंदुआ रसोई घर की ओर अंदर आ रहा था। जिसे वहां से भगा दिया गया। उसने बताया कि रविवार सुबह जब परिवार अपने दैनिक कार्य में लगा था तब किसी ने देखा कि घर के निकट ही तेंदुआ मृत पड़ा था। इसके बाद उसने उसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने छानबीन करने के बाद नादौन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके ठाकुर ने बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी देह को जला दिया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। वहीं, पता चला है कि तेंदुए के सिर व आंख पर चोट का निशान था।