-
Advertisement
#Uttrakhand: तेंदुए ने किशोर और युवती को बनाया निवाला; ग्रामीणों में दहशत
Last Updated on November 10, 2020 by Sintu Kumar
देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttrakhand) के झूलाघाट जिले की सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी और डडेलधुरा जिलों की सीमा पर एक आदमखोर तेंदुए (Leopard) ने एक किशोर और युवती को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से ही पिथौरागढ़ जिले में भी भाय का माहौल है। बीते रविवार की देर रात ही पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में चर्चित शिकारी जॉय हुकिल ने मासूम को अपना शिकार बनाने वाले तेंदुए का ढेर किया था। वहीं, अब सीमा पर एक साथ दो घटनाओं ने लोगों को दहशत में ला दिया है। जिले वासियों ने वन विभाग से पुख्ता निगरानी की अपील की है।
यह भी पढ़ें: J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी; शोपियां एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
अधिकारियों द्वारा इस विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार को भागेश्वर में 12 वर्षीय बालक और सोमवार को शिवनाथ गांव पालिका चार बगार निवासी ममता उम्र 18 वर्ष जंगल में सुबह के घास काटने गए थे। उसी समय घात लगाए बैठे तेंदुए ने उनपर हमला बोलकर शिकार किया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ममता जब घास काट रही थी तो नरभाक्षी ने उस पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। युवती के चिल्लाने पर गांव पालिका के अध्यक्ष करण सिंह साउद ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती की मौत हो गई थी।
शिकारी ने ढेर किया आदमखोर तेंदुआ
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भट्टीगांव में बच्ची को निवाला बनाने वाले आदमखोर मादा तेंदुए को पौड़ी के शिकारी जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया है। उन्होंने रविवार की रात को आदमखोर को अपनी गोली का निशाना बनाया। तेंदुए के मारे जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। भट्टी गांव में सात अक्तूबर को तेंदुए ने एक बच्ची को मार दिया था। इसके बाद बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया था।