-
Advertisement
Himachal के इन दो जिलों में सायर को लेकर स्थानीय अवकाश घोषित
मंडी/कुल्लू। मंडी (Mandi) के 10 और कुल्लू के तीन उपमंडलों में सायर त्यौहार को लेकर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने सायर त्यौहार के अवसर पर 16 सितंबर को स्थानीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक मंडी सदर, सुंदरनगर (Sunder Nagar), गोहर, थुनाग, पधर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, बल्ह, करसोग और धर्मपुर में 16 सितंबर यानि कल स्थानीय अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें: #Monsoon_Session : विस के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष का हंगामा, सदन से Walkout
डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने सायर संक्राति के अवसर पर बुधवार को जिला के उपमंडल कुल्लू (Kullu), मनाली तथा बंजार में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। डीसी ने लोगों को सायर संक्राति की बधाई दी है। लोगों से अपील की है कि कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए त्यौहार को मनाएं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिलावासियों को सायर सक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि सायरोत्सव रिश्तों को प्रगाढ़ करने का उत्सव है। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर अखरोट व दूब का आदान-प्रदान करते हैं। अपने बड़ों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि भाद्रपद जिसे काला महीना कहा जाता है, के समाप्त होने पर रक्षा बंधन के समय बहनों द्वारा भाईयों की कलाई पर बांधे गए रक्षा सूत्र को उतारकर पानी में बहाया जाता है। खरीफ की फसल की कटाई की खुशी में भी इस त्यौहार को मनाने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि अनेक परंपराओं से युक्त यह उत्सव लोगों में उमंग, उत्साह व खुशी का माहौल पैदा करता है। गोविंद ठाकुर ने लोगों से त्यौहार को मनाते समय फेस कवर व सामाजिक दूरी को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट ने अनेक परंपराओं को अलग प्रकार से परिभाषित किया है। इसलिए आवश्यक है कि हम सर्वप्रथम अपनी व परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

