-
Advertisement
Lok Mitra Kendra | Sukhu Govt | Digital Technology |
लोकमित्र और आधार केंद्रों पर सरकार ने सख्ती की है। अब लोकमित्र केंद्र संचालक यदि सरकार द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक राशि वसूलेगा तो उसकी आईडी ब्लाक कर दी जाएगी। डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। प्रदेश में 7900 लोकमित्र केंद्र कार्यरत हैं, इनमें 77 तरह की सेवाएं मिलती हैं। हर सेवा का शुल्क तय है। हिम बस कार्ड बनाने का शुल्क 25 रुपये तय है। इसी तरह अन्य तरह के सर्टिफिकेट बनाने के शुल्क भी तय किए हैं। सभी लोकमित्र केंद्रों को अपने केंद्रों पर सेवाओं की आधिकारिक दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को भी सलाह दी है कि वे किसी भी सेवा का भुगतान करने से पहले प्रदर्शित दरों की जांच करें। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रत्येक तिमाही में कम से कम 15 लोकमित्र केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। आधार आपरेटरों को केवल अधिकृत सरकारी परिसरों से ही कार्य करने की अनुमति होगी और उन्हें यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित स्थान संबंधी मानकों का पालन करना होगा।
